October 25, 2026

कांग्रेस डूबता जहाज, दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने से बड़ा पार्टी का कुनबा, आम आदमी पार्टी के झूठे बहकावे में नहीं आने वाले प्रदेश के लोग,,, सुरेश भारद्वाज

शिमला।,भाजपा नेता और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस डूबता जहाज है ऐसे में कांग्रेस के सभी नेता भविष्य तलाश रहें हैं। कांग्रेस पार्टी के दो विधायक आज भाजपा में शामिल हुए हैं जिससे सत्ता के सपने देख रही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
,,सुरेश भारद्वाज ने कहा कि दूसरी ओर आम आदमी पार्टी आज प्रदेश के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े सपने दिखाने की बात कर रहे हैं जबकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक है. दूरदराज के इलाकों में भी सरकार ने बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है लोग आम आदमी पार्टी के झूठे दावों के झांसे में आने वाले नही है। हिमाचल के पहाड़ चढ़ते हुए आम आदमी पार्टी की सांस फूल जाएगी. जयराम सरकार ने पांच साल में हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी. कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है. कांग्रेस के नेता अपने भविष्य की तलाश में पार्टी छोड़ रहें हैं. जब जहाज डूबने लगता है तो चूहे भागने लगते हैं वही स्थिति कांग्रेस की है.

About Author

You may have missed