शिमला के रामपुर में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 1 महिला की मौत, 4 घायल

शिमला। जिला के झाकड़ी थाना के तहत किन्नू पंचायत के रूनपु गांव को जाने वाले मार्ग पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत, चार घायल है। घायलों में एक की हालत नाजुक होने के कारण आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जबकि अन्य तीन को सराहन चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह जब रुनपु को जाने वाले रास्ते मे मश्णु किन्नू वाहन के साथ बने पुल के समीप ऊपर से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा पेश आया है। बताया जा रहा हैकि आज सुबह रुनपु से लोग पैदल किन्नू कोविड टीकाकरण के लिए आ रहे थे तो इस दौरान ऊपर से पत्थर गिरे। इस घटना में एक महिला अमिता देवी पत्नी महेंद्र सिंह गांव रुनपु डाकघर की किन्नू रामपुर बुशहर उमर 33 वर्ष की मौत हो गई। जबकि काल दासी पत्नी सुनील कुमार गांव रुनपु डाकघर किन्नू तहसील रामपुर बुशहर उमर 47 वर्ष को गहरी चोटें होने के कारण महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिषर खनेरी से आईएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों में अंकिता पत्नी देवराज गांव रुनपु डाकघर किन्नू उम्र 22 वर्ष, सायरब पुत्र देवराज उम्र 3 वर्ष व स्तनी देवी पत्नी रूप सिंह गांव रुनपु डाकघर किन्नू तहसील रामपुर बुशहर 72 वर्ष को सराहन प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिषर खनेरी रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20000 रुपय जबकि घायलों को दो 2000 रुपय दिए गए। दुर्घटना की जानकारी झाकड़ी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने दी।

About Author