शिमला। शिमला के बसंतपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर देर शाम को चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला से सुन्नी की ओर PB 01C 8494 नंबर की इनोवा गाड़ी जा रही थी। इसी बीच बसंतपुर के नजदीक पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल ले गए। जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
मृतक का नाम रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव मझोती जिला कांगड़ा, उम्र 25 साल है।
जबकि घायलों में सुन्नी पुत्र धर्म सिंह गांव तांबर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा उम्र- 33 साल और हरदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह हाउस नंबर 2014,फेज 7 सेक्टर मोहाली पंजाब उम्र 61 साल और गाड़ी का ड्राइवर अभिषेक के तौर पर हुई है। ये सभी सैमसंग कंपनी में कार्यरत हैं और डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते हैं।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि चलती गाड़ी पर पत्थर के गिरने की घटना सामने आई है। इसमें 4 लोग सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिमला में चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर 1 कि मौत , 3 घायल


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी