शिमला। राजधानी शिमला की खाकी पर दाग लग गया है ,शिमला शहर में एक पुलिस उप निरीक्षक को रंगे रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। हिमाचल पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल को 50,000 रुपय की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने थाना में घुसकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस का ये एक्शन दोपहर दो से ढाई बजे के बीच का बताया जा रहा है।
मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के रहने वाले आरोपी 56 वर्षीय सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल को अदालत में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी सब इंस्पेक्टर की तैनाती सदर थाना में है ।उधर विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। एसपी ने कहा कि कार्रवाई जारी है। 24 घंटे के भीतर आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा।
जानकारी यह भी है कि शिकायतकर्ता महिला के भाई को आपराधिक मामले से बचाने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी द्वारा गिरफ्तारी को भी टाला जा रहा था। बड़ी बात यह है कि स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर पुलिस थाना के आइओ रूम में दबिश देकर पुलिस अधिकारी को काबू किया है।
विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India