शिमला।हरियाणा रोडवेज की शिमला आ रही एक बस में सवार यात्री से शिमला पुलिस ने चिट्टा पकड़ा है। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात को शिमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा रोडवेज की एक बस सोलन से शिमला आ रही है। इसमें सवार एक यात्री के पास चिट्टा है। टुटू के पास पुलिस ने बस को रोका और इसकी चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में लगा, जब उसकी तलाशी ली गई तो इससे 7.64 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इमाम हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन निवासी ग्राम मेदुका PO साजिदपुर तहसील बनियापुर जिला छपरा बिहार के तौर पर हुई है। थाना बालू गंज में मुकदमा नंबर 172/22 एनडीपीएस एक्ट में एसआईयू शिमला की टीम ने दर्ज किया है।
पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस नशे को लेकर शिमला आ रहा था। यहां पर वह इसे बेचने की तैयारी में था। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नशा उसने कहां से लाया था। फिलहाल पुलिस आगामी छानबीन कर रही है और आरोपी से उसके ठिकानों की भी जानकारी जुटा रही है।
बस में सफर कर रहे युवक से 7.64 ग्राम चिट्टा बरामद


More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक