शिमला।कार्तिक दीवान ने जेईई-2022 परीक्षा में पास किया है। जेईई सेशन-वन परीक्षा में कार्तिक ने चेतन कुकरेजा ने 99.559 परसेंटाइल हासिल किए हैं। कार्तिक का लक्ष्य अब जुलाई के तीसरे सप्ताह में होने वाली सेशन-2 परीक्षा और आखिर में 28 अगस्त की जेईई एडवांस परीक्षा पास कर आईआईटी क्लीयर करना है। कार्तिक अपने परिवार के साथ अनाडेल में रहता है। उनकी माता डा दीपा व पिता योगेश दीवान भी आइजीएमसी में डाक्टर है। उन्होंने जमा दो कक्षा तक की परीक्षा जेसीबी स्कूल न्यू शिमला से हासिल की। 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक आन लाइन कोचिंग ली, साथ में जमा दो की पढ़ाई की। कार्तिक की माता डा. दीपा ने बताया कि कार्तिक रोजाना रुटीन में पढ़ाई करता है। वे शुरू से ही मेहनत व रुटीन पर विश्वास रखता है। उन्हें उम्मीद है कि बेटा जेईई सेशन टू और एडवांस परीक्षा को भी अच्छे अंक के साथ पास करेगा।
शिमला के कार्तिक दीवान ने पास की जेईई-2022 परीक्षा


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल