शिमला।राजधानी के ओल्ड बस स्टैंड के साथ लगते पंचायत भवन के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत हाे गई। बताया जा रहा है कि प्राथमिक दृष्टि में युवक की अति अधिक शराब पीने के कारण माैत हाे सकती है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत भवन के समीप एक युवक सड़क किनारे पड़ा है।पुलिस ने युवक को आईजीएमसी ले गयी। बुधवार सुबह युवक की मौत की पुस्टि चिकित्सको ने की
युवक की पहचान दिशांत पुत्र दिनेश लखन पाल, दीनानाथ बिल्डिंग चिरागा हाउस नजदीक सदर थाना शिमला के ताैर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत भवन शिमला के पास बीती रात पुलिस को ये युवक गिरा पड़ा मिला। जिसे पुलिस आईजीएमसी उपचार के लिए ले गयी।। अब पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए अाईजीएमसी के शव गृह में रखा है। पुलिस अब अागामी कार्रवाई अमल में ला रही है। हालांकि, माैत के कारणाें का पता पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट अाने के बाद ही लगेगा।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह