शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 18 जुलाई से 23 जुलाई तक एलुमनाई दिवस और स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना 22 जुलाई, 1970 को हुई थी. इसके बाद से हर साल विश्वविद्यालय अपना स्थापना दिवस मनाता है. इस बार का स्थापना दिवस बेहद खास रहने वाला है.
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्थापना दिवस के मौके पर छह दिवसीय कार्यक्रम बनाने मनाने की रूपरेखा तैयार की है. इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से एलुमनाई दिवस भी मनाया जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा. इन विद्यार्थियों में राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों के एलुमनाई शामिल होंगे. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से छह दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर समेत अन्य कैबिनेट मंत्री भी हिस्सा लेंगे.
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में 18 जुलाई से 23 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभागों में एलुमनाई को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि वह अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा कर सकें. कुलपति ने कहा कि पुराने विद्यार्थियों से मौजूदा वक्त में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को काफी मनोबल बढ़ता है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से एलुमनाई भवन बनाने की भी तैयारी की जा रही है. इस भवन के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि भी जारी कर दी गई है. इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों से भी इस भवन निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी