शिमला।जिले में आगजनी की घटनाएं कम नहीं हो रही है आए दिन आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं जिससे काफी नुकसान हो रहा है ताजा मामले में
शिमला जिले के चियोग बाजार में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे लगभग एक दर्जन दुकानें और इनमें रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग पर रात एक बजे पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग की इस घटना में लोगों का करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है।
आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस लोगों से पूछताछ करके आग के कारणों को जानने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए दमकल वाहन मौके पर देरी से पहुंचे। इससे आग ने भयानक रूप लिया और कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जब सबसे पहले आग देखी गई, तब तक सभी दुकानदार दुकानें बंद कर चुके थे।
जब तक ठियोग का पहला दमकल वाहन पहुंचता, तब तक 5 के करीब दुकानें जलकर राख हो गई थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद पहली गाड़ी का पानी भी खत्म हो गया था। इसके कुछ देर बाद शिमला से दूसरा अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। तब जाकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद तीन और गाड़ी चियोग बाजार पहुंची और रात एक बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल