शिमला: जिला शिमला चाैपाल तहसील के नेरवा में एक व्यक्ति की अपने घर की छत से गिरने के चलते माैत हाे गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब पांच बजे नेरवा के डियांडली गांव में एक व्यक्ति अपने घर की छत पर किसी काम से गया था, इस दाैरान उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह अपने दाे मंजिला मकान से नीचे गिर गया। परिवार के लाेगाें ने जैसे ही उसे देखा वे उसे तुरंत नेरवा अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम ताेड़ दिया। अस्पताल में डाॅक्टराें ने उसे ब्राॅड डेड घाेषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश तंगडाईक (46) पुत्र संताेष तंगडाईक गांव डियांडली पीओ और तहसील नेरवा के ताैर पर हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि व्यक्ति के छत से गिरने के कारण क्या रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
डीएसपी चाैपाल राजकुमार का कहना है कि एक व्यक्ति के माैत गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस के जवान माैके पर गए। यहां पता लगा कि उक्त व्यक्ति की अपने घर की छत से गिरने के चलते माैत हुई है। फिर भी पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव पाेस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल में रखा है। इसके बाद इसे परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवाराें काे फाैरी राहत के ताैर पर 10 हजार रुपए दिए गए हैं।
More Stories
ब्रेन स्ट्रोक से पीडित 82 वर्षीय महिला का फोर्टिस मोहाली में मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी के माध्यम से सफल इलाज,,,डा. विवेक अग्रवाल
तहबाजरियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,सरकार पर लगया अनदेखी का आरोप
*हिमाचल की सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले* *अब रात 1 बजे तक खुल सकेंगे बार* *प्रदेश में 13 स्थानों पर बनेंगे मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल* *ऊर्जा प्रोजेक्ट पर जल उपकर पर कमेटी गठन का निर्णय* *ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठन का निर्णय*