शिमला।,,,बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली है। राजभवन शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं।
,,,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की क़ानून व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। जस्टिस अमजद ए सईद ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण किया है उनका हिमाचल में स्वागत हैं। वह मिलजुल कर प्रदेश के लिए काम करेंगे।
,,,वंही जस्टिस अमजद ए सईद ने कहा की हिमाचल प्रदेश बहुत सुन्दर प्रदेश हैं। उनकी कोशिश होंगी की पांच साल से लंबित केस को सॉल्व किया जाये। लोगों को न्याय दिया जाएगा। पिछड़े दबे कुचले वर्ग को न्याय दिया जायेगा। सभी को घर द्वार पर न्याय मिल सके इसके लिए कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा। दबे व पिछड़े वर्ग को कानूनी सहायता का प्रावधान किया जाएगा।
जस्टिस अमजद ए सैयद 21 जनवरी, 2023 तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक