शिमला में एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले का आरोपी फरार बताया जा रहा है। यही नहीं बीती बुधवार रात को अस्पताल में नाबालिग ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है।
उक्त नाबालिक की मां ने मामला दर्ज करवाया है कि इसकी 16 वर्ष की बेटी के साथ एक युवक संतोष कुमार ने शादी करने का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक महीने पहले उसे पता चला कि वह गर्भवती है। जब हमने अलीगढ़ यूपी निवासी संतोष कुमार से संपर्क किया तो उस समय तो उसने शादी करने का वादा किया, लेकिन अब उसका मोबाइल फोन बंद है। बीते बुधवार रात को नाबालिग बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
ऐसे में इस तरह के मामले सामने आने से शहर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी झांसा देता रहा, शादी करूंगा
पुलिस को दिए बयान में नाबालिक की मां ने बताया कि आरोपी परिवार के लोगों और नाबालिग को झांसा देता रहा कि वह उसे शादी करेगा। कुछ दिन पहले उसका फोन बंद हो गया। ऐसे में बीती रात को जब नाबालिक ने बच्चे को जन्म दिया तो परिजनों ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India