,,गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने पर एससी एसटी एक्ट में नही होगा कोई बदलाव,भीम आर्मी लोगों को गुमराह कर राजनीति चमकाने का कर रही प्रयास,,,केन्द्रीय हाटी समिति
शिमला,,,गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के खिलाफ भीम आर्मी ने शिमला में प्रदर्शन किया ओर हाटी को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद अब हाटी समिति ने इसे भीम आर्मी द्वारा लोगों को गुमराह करके अपनी राजनीति चमकाने का तरीका बताया है।
,,,केंद्रीय हाटी समिति ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि जल्द हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने वाला है। इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों का सिरमौर से कोई लेना देना नही है। हाटी समुदाय में सभी वर्गों के लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि हाटी को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद एससी एसटी कानून में कोई बदलाव नही होगा। कुछ लोग इसकी आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर हैं जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जल्द पूरी होनी चाहिए उन्होंने आंदोलन का स्वरूप बदला है इसे खत्म नही किया है।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब