शिमला, । हिमाचल सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की
अनुशंसा पर पुलिस विभाग के पांच आला अधिकारियों को तबदील किया
है। जयराम सरकार ने होमगार्डस अग्निशमन विभाग के कमांडेंट जनरल व
एडीजीपी एसपी सिंह को सीआईडी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का
दायित्व सौंपा है। उन्हें स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो के
एडीजी के अतिरिक्त कार्यभार से भी मुक्त किया गया है। सीआईडी के
एडीजी होने के साथ.साथ अब एसपी सिंह कमांडेंट जनरल का अतिरिक्त
कार्यभार भी संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी 1996 बैच की
आईपीएस सतवंत अटवाल को स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो में
एडीजी के पद का दायित्व दिया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे
2003 बैच के आईपीएस अधिकारी पीडी प्रसाद को दक्षिण रेंज में
आईजीपी की जि मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा आईजीपी हिमांशु मिश्रा
31 मई 2022 को सेवानिवृत हो रहे हैं। स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन
ब्यूरो के आईजी रामेश्वर ठाकुर को आईजी सीआईडी इंटेलिजेंस के
पद पर स्थानांतरित किया गया है। लोकायुक्त शिमला की एसपी रंजना
चौहान का तबादला एसपी जेल के पद पर किया गया है। पुलिस मु यालय में
तैनात एसपी वैलफेयर विनोद कुमार को एसडीआरएफ जुन्गा के पुलिस
अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
आईपीएस एसपी सिंह को सौंपी सीआईडी की कमान,


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी