October 22, 2026

हिमाचल प्रदेश की नेशनल वॉलीबॉल टीम के लिए ट्रायल रविवार को  पहले ट्रायल में लगे थे धांधली के आरोप, नए सीरे से चयन का फैसला

शिमला  सूबे की नेशनल वॉलीबॉल टीम पुरुष वर्ग के लिए ट्रायल रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में होंगे। नई टीम का चयन वीडियो ग्राफी करके किया जाएगा। ट्रायल के लिए राज्य का खेल विभाग और नेशनल वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा तैनात ऑब्जर्वर किए जा रहे है। इसके बाद हिमाचल की वॉलीबॉल टीम 7 जनवरी से जयपुर में हो रहे नेशनल के रवाना होगी।
बता दें कि बीते 26 दिसंबर को भी नेशनल टीम के लिए ट्रायल लिए गए थे। इसमें खिलाड़ियों ने बड़े स्तर पर धांधली के आरोप लगाए थे। मीडिया में मामला आने के बाद बाद इन्हें रद्द किया गया।बता दें कि  7-8 अन्य खिलाड़ी खुलकर तो सामने नहीं आए। मगर मुख्यमंत्री से दो बार मिल कर धांधली की शिकायत की।अब नए सीरे से टीम के चयन का फैसला लिया गया है। इसके लिए खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे खेल परिसर पहुंचना होगा। 9 बजे से ट्रायल शुरू होंगे।
हिमाचल के खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने बताया ट्रायल पूरी पारदर्शिता के साथ करवाए जाएंगे। इसकी वीडियोग्राफी होगी। उन्होंने खिलाड़ियों से सुबह समय पर खेल परिसर पहुंचने की अपील की।
इसलिए रद्द करने पड़े थे ट्रायल
बता दें कि इंडिया टीम का हिस्सा रहे प्लेयर और दो से चार बार सीनियर नेशनल गेम खेल चुके खिलाड़ी भी टीम से बाहर किया गया था। युवा खिलाड़ी उदित ने इसका वीडियो बनाकर विरोध किया। इसके बाद 8 से 10 खिलाड़ी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास शिकायत लेकर पहुंचे। मीडिया में मामला आने के बाद खेल विभाग ने दोबारा ट्रायल कराने का फैसला लिया।

About Author

You may have missed