शिमला। जिला शिमला में सड़क हादसे धाम नहीं रहे हैं आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है वहीं नए साल के जश्न के दौरान एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जहां उसके बाद खुशियां मातम में बदल गई । जानकारी के अनुसार
शिमला जिला के ठियोग के मतियाना में नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पेट्रोल पंप के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में किन्नौर के तीन युवको मौत हो गई है। यह तीनों युवक कार (HP 02A-0169) में सवार होकर शिमला से रामपुर की ओर जा रहे थे ।इस दौरान मतियाना पहुंचने पर पेट्रोल पंप के समीप उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के अनुसार कार चालक ने गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के गहरी खाई में पलटने की आवाजें स्थानीय लोगों को सुनाई थी जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को घटना की सूचना दी। लेकिन हादसा इतना भयंकर था कि किसी को तीनों युवकों को बचाने का मौका तक नही मिला , तीनो मोके पर ही दम तोड़ चुके थे।
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार प्राथमिक जांच में पता लगाया है कि ये तीनों युवक किन्नौर जिले के रहने वाले थे। ठियोग पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है और पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अभी मृतकों की पहचान नही हो पाई है ।
नए साल की पूर्व संध्या जहां हर जगह खुशी और जश्न का माहौल था। वहीं इस हादसे ने तीन परिवारों को गमगीन कर दिया। परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिवारों तक पहुंची। वे गहरे सदमे में चले गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी निजी कार्य से शिमला आए थे और रामपुर लौट रहे थे।
ठियोग पुलिस स्टेशन ने हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है
More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल