शिमला।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स की तबीयत सोमवार को खराब होने के कारण उन्हें आइजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अस्पताल में उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा है। डाक्टरों की टीम ने सोमवार को भी उनके रूटीन के सभी टेस्ट करवाए, इसके बाद इनका सिटी स्कैन करवाया। डाक्टरों के मुताबिक, कोई ज्यादा बड़ी समस्या नहीं हैं, आयु के साथ शरीर में रहने वाली रुटीन की दर्दें हैं,इसके साथ ही कुछ अन्य परेशानियां भी है। इसलिए डाक्टरों ने इन्हें सिटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य आने के बावजूद अपनी निगरानी में रखा है। इनकी बेटी व कांग्रेस के अन्य नेता इस दौरान उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। इससे पहले रविवार को भी इन्हें लाया गया था। सोमवार को फिर से इन्हें अस्पताल लाया. यहां उनकी शिकायत को दूर करने के लिए सिटी स्कैन करवाया, इसके बाद रिपोर्ट सामान्य आने पर उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा है। उम्मीद है कि रविवार की तरह फिर से उन्हें शाम के समय घर भेजा जा सकता है
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स की तबीयत खराब आईजीएसमी में दाख़िल

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।