कुफ़री में रात को घुमाने के बहाने हरियाणा के टैक्सी ड्राइवर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
शिमला।राजधानी शिमला में महिलाओं और नाबालिक लड़कियों के प्रति दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं पुलिस की सख्ती के बावजूद भी आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं ताजा मामले में शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में एक नाबालिग युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता मुम्बई की रहने वाली है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार अप्रैल माह में पीड़िता परिवार सहित शिमला घूमने आई थी। परिवार ने घूमने के लिए हरियाणा नम्बर की टैक्सी हायर की थी। टैक्सी चालक घुमाने के बहाने रात को नाबालिग को अकेला सुनसान जगह ले गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब पीड़िता का परिवार वापिस मुंबई पहुंचा, तो उसने मामले का खुलासा किया। इसके बाद मुम्बई के गोरेग्रां थाने में मामला दर्ज किया गया। वहां की पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर के तहत मामला ठियोग स्थानांतरित किया गया। ठियोग पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का परिवार 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक शिमला के ट्रिप पर आया था। 12 अप्रैल को परिवार हरियाणा नम्बर की एक टैक्सी में कुफरी के एक होटल पहुंचा। टेक्सी ड्राइवर हिमाचल से बाहर का रहने वाला है। वह 13 अप्रैल की देर शाम पीड़िता को साइटसीन का झांसा देकर अकेले टैक्सी में ले गया। इसके बाद पीड़िता को एक अलग जगह ले गया और जबरन पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। ठियोग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग