शिमला: राजधानी शिमला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस वक्त बाहरी हंगामा हुआ, जब मृतक के परिजन शव को लेकर प्रदर्शन करने के लिए एसपी ऑफिस के बाहर ही पहुंच गए. शनिवार दोपहर शिमला शहर के साथ लगते कसुम्पटी इलाके में बीते 28 दिनों से लापता युवक का शव मिला है. हैरानी की बात है कि पुलिस चौकी से सिर्फ चंद मीटर की दूरी पर ही था. बावजूद इसके पुलिस की इस नजर नहीं पड़ी. मृतक के परिजन मामले में हत्या का अंदेशा जता रहे हैं. मृतक मूल रूप से सिरमौर का रहने वाला था और यहां अपना इलाज कराने के लिए जीजा के घर पर आया हुआ था. मृतक न तो शिमला में किसी व्यक्ति को जानता था और न ही उसे इस इलाके के बारे में पता था.

More Stories
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बिलासपुर की वृद्ध दम्पति की मौत, बेटे सहित दो घायल
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित
बाहरा यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की