October 23, 2026

पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,28 दिन से था लापता

शिमला। शहर से पिछले 28 दिन से लापता युवक का कसुम्पटी पुलिस स्टेशन के साथ शव लटका मिला है। ऐसे में अब परिजनों ने इसे मर्डर करार दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे लटकाया गया है। वहीं, पुलिस ने अब हर एंगल से इसकी जांच शुरू कर दी है। युवक अभिषेक पुत्र वीर सिंह निवासी बाली कोटि, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर पिछले 29 अप्रैल से लापता था। युवक शिमला में रह रहा था और संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया। पुलिस ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर इसकी तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक को आखिरी बार 29 अप्रैल की सुबह साढ़े 9 बजे रानी ग्राउंड, कसुम्पटी के पास देखा गया था। उसके बाद युवक को किसी ने नहीं देखा। ऐसे में परिजनों का आरोप है कि इसे मारकर पेड़ से लटकाया गया है। ऐसे में इस मामले की हाई लेवल पर जांच होनी चाहिए।
हैरानी की बात ये है कि पुलिस स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव यहां पेड़ पर काफी दिनों से लटका होगा। हैरानी की बात ये है कि पुलिस कर्मी जिस युवक को पूरे प्रदेश में ढूंढ रही थी, उसका शव पुलिस स्टेशन के पास ही पेड़ पर लटका हुआ था। वहीं, शिमला पुलिस के एसपी संजीव गांधी का कहना है कि युवक ने सुसाइड किया या फिर उसकी हत्या हुई, इसकी जांच की जाएगी। पुलिस इस मामले में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतेगी। उनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।

About Author

You may have missed