October 23, 2026

चलोंठी  में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर संजौली चौथी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है 20 साल के युवक गौरव शुक्रवार सुबह पेट में दर्द के चलते आईजीएमसी ले जाया गया जहाँ चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के चलाैंठी में एक 19 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत हाे गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर मौत के क्या कारण रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चलौंठी में रहने वाले गौरव कुमार नाम के युवक को सुबह पेट में दर्द शुरू हुआ। इस दौरान परिजन उसे आईजीएमसी अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के क्या कारण रहे हैं, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल परिजनों के बयान भी पुलिस दर्ज कर रही है। इस तरह से अचानक युवक की मौत होने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

About Author

You may have missed