October 24, 2026

कैंटीन वर्कर ने जैसे गैस ऑन की हो गया धमाका। 50 से 60 लाख तक का नुकसान, समय पर आग पर काबू न पाते तो हो जाता बड़ा हादसा

Featured Video Play Icon

 

शिमला।प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में गुरुवार सुबह 8:15 पर लगी और देखते ही देखते आग फैल रही एजेंसी मौजूद कर्मचारियों सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही आग की सूचना मिली और जोरदार धमाके की आवाज सुनी नई बिल्डिंग में दौड़नेl लगे और आग बुझाने लगे। बताया जा रहा है कि  कैंटीन कर्मचारी ने जैसे ही गैस चूल्हा ऑन किया वैसे ही जोरदार धमाका हो गया लोग फटाफट कैंटीन से बाहर आ गए और कैंटीन में आग भड़क गई 8:50 पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया उसके बाद ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया इस दौरान नए भवन के एंटीक पर बने कैंटीन और डॉक्टर के कमरे में जलकर राख हो चुकी थी अग्निशमन विभाग ने आग बुझाई और आपको आगे बढ़ने से रोका

50 से 60 लाख तक का नुकसान

आइजीएमसी में कैंटीन में लगी आग का से 50 से 60 लाख तक का नुकसान आंका गया है क्यो की
एटिक पर लड़की से बना फर्नीचर था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि उन्हें 8:50 पर सूचना मिली कि आईजीएमसी में आग लगी है विभाग ने फायर टेंडर के साथ आईजीएमसी पहुंची और आग पर काबू पाया ।उन्होने बताया कि आग 2 सिलेंडर के फटने से लगी है जबकि 2 सिलेंडर बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्कर जैसे ही गैस ऑन किया जोर दार धमाका हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि गैस पहले से लीक हो रही थी ओर पूरे कमरे में गैस भरी हुई थी। आग से कोई जानी नुकसान नही हुआ है। वर्कर को धुंआ लगा है उसका इलाज किया जा रहा है।

सुरक्षा कर्मी ने पहले बुझाई आग 2 के जले हाथ

आईजीएमसी सुरक्षा के सीएसओ भीम सिंह गुलेरिया ने बताया कि सुबह 8:15 पर आग लगी और जैसे ब्लास्ट की आवाज आई सभी सुरक्षा कर्मी घटना स्थल पर गए और आग बुझाने लगे और अंदर रखा सामान बाहर निकाल दिया । इस दौरान 2 सुरक्षा कर्मी के हाथ जले है और कई को।धुआं लगा है। लेकिन सभी स्वस्थ है।

न्यू ओपीडी भवन के बजाए पुराने भवन में लगी ओपीडी।
नए भवन में आग जनी के कारण बन्द कर दिया गया ओर मरीजो को परेशानी ना हो इसके लिए पुराने भवन में पहले की भांति ओपीडी लगाई गई

गेट पर मची रही अफरातफरी
आग के कारण आईजीएमसी के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और गेट पर लोगो की अफ़रा तफरी मची रही।

About Author

You may have missed