शिमला।,,,नगर निगम शिमला चुनावों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी प्रचार में जुट गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शिमला में बीजेपी प्रत्यासियों के लिए रोड़ शो किए और वोट मांगे। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है।,,,अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार महीने में ही सुक्खू सरकार गारंटी से पीछे हट गई है। इसलिए MC शिमला चुनावों में नहीं दी कोई गारंटी। इस बार केवल वादे और इरादे लेकिन इरादे भी नेक नहीं। जनता वोट की चोट करेगी, जनता का मोह भंग हो गया है। पांच महीने में छह हजार करोड़ का कर्जा ले लिया है। महिलाओं को 1500 रुपए महीने का इंतजार है।
वन्ही पहलवानो के धरने पर अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन काम किया है खेलो में बजट जो यूपीए के समय में 946करोड़ था वह 3397करोड़ किया है। खिलाड़ियों के साथ बैठक कर कमेटी का गठन किया। कमेंटी के सिफारशों के आधार पर लिए गए हैं निर्णय। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।
वन्ही खड़गे के मोदी पर दिए बयान पर अनुराग ठाकुर ने पटवार किया है। अनुराग ने कहा कि बोले खड़गे अध्यक्ष तो बन गए लेकिन मानता कोई नही
इसलिए सोनिया गांधी से भी ज्यादा अपमानित शब्द का कर रहें प्रधानमन्त्री के लिए इस्तेमाल। कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। इसके लिए देश से कांग्रेस नेता को देश से माफी मांगनी चाहिए।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल