शिमला।कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए 34 वार्ड में से 7 वार्डो पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रत्यासियों के पहली सूची के नामों की घोषणा स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की है। कांग्रेस ने टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल, छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान, पटयोग वार्ड से दीपक रोहाल, बेनमोर से शीनम कटारिया न्यू शिमला से कुसुमलता, लोअर बाजार से उमंग बंगा, और भट्टाकुफ्फर से नरेंद्र ठाकुर निट्टू को टिकट दिया है।
स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बचे हुए 27 वार्डों की सूची कल शाम तक सीएम के साथ चर्चा के बाद जारी होगी। चौहान ने बताया कि निगम के 34 वार्डो के लिए 107 लोगों ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले पांच सालों से भाजपा शासन रहा है। इस दौरान शहर को पानी जैसी कई अन्य गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ा है। कांग्रेस जल्द ही दस गारंटियों के साथ अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी।
More Stories
हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मिले सम्मान — सिरमौरी ‘लोइयां’ और ‘डांगरा’ को GI टैग दिलाने हेतु हाटी विकास मंच ने HIMCOSTE को सौंपा ज्ञापन
मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई नोफल संस्था, पशुओं के लिए पहुंचाया चारा मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्था की सराहना की, कहा – जरूरतमंदों के साथ खड़ी है संस्था
रोहड़ू में पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार