शिमला।राजधानी शिमला में आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं दिन । मनोचिकित्सक भी मानसिक दबाव मुख्य कारण मान रहे हैं लेकिन सबसे अहम बात है कि आत्महत्या करने वाले अधिकतर युवा ही हैं ताजा मामले में
रिपन अस्पताल के एक कर्मचारी सुसाइड करके जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। मृतक की उम्र करीब 27 साल है। शव टूटीकंडी के जंगल में पेड़ से लटका हुआ था। मृतक की पहचान जतिन कुमार के तौर पर हुई है।
मृतक रिपन अस्पताल में बतौर वार्ड कर्मचारी तैनात था। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी के बाद रात को अपने घर गया था, लेकिन घर तक नहीं पहुंचा। रास्ते रात को किसी समय इसने फंदा लगा दिया। सुबह शव देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एएसपी रमेश शर्मा का कहना है कि आजकल के कुछ नौजवान अपनी प्रॉब्लम दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। यह एक वजह है, जिससे युवक सुसाइड कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवक ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में पूछताछ चल रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में युवक का मानसिक तौर पर परेशान होना कारण माना गया है। हर तरह से इस मामले की जांच कर रहे हैं।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त