शिमला। जिले में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है पुलिस की सख्ती के बावजूद भी नशा तस्कर धड़ल्ले से तस्करी कर रहे हैं पुलिस आए दिन नशा का सामान भारी मात्रा में पकड़ रही है शिमला पुलिस ने बीते 24 घंटें में लगभग 2 लाख रुपए की कीमत का करीब 60 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। शहर में जगह जगह लगाए गए नाके के दौरान ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस दौरान चिट्टा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाहरी राज्यों से ये सप्लाई शिमला आ रही हैं।
पुलिस ने तारादेवी के पास नाका लगाकर 40.13 ग्राम चिट्ठा पकड़ा है। गाड़ी नंबर HP03D-2326 सोलन से शिमला की ओर आ रही थी। इसे जब चेकिंग के लिए रोका गया तो इसमें से चिट्टा बरामद हुआ। दिवेश ठाकुर निवासी शिमला को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
वही
ठियोग में भी पुलिस ने तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। इनसे 17.90 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। आरोपी आशु वर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, निहाल वर्मा निवासी ठियोग को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। ये तीनों आरोपी नशे की सप्लाई करने का काम करते थे।
पुलिस लाइन भराड़ी में पुलिस ने एक गाड़ी से चेकिंग के दौरान 3.98 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस दौरान शशि वर्मा, जसप्रीत सिंह, विवेक ठाकुर और विनय कुमार को पकड़ा है। ये सभी शिमला के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी