मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी उपमंडल के थाटा में मंगलवार को पुलिस द्वारा वन माफिया पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने एक फोर व्हीलर से कायल की लकड़ी के अवैध 24 स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस थाना बालीचौकी की टीम ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर फोर व्हीलर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक फोर व्हीलर नंबर एचपी-66 -8441का चालक थाटा से बालीचौकी की ओर कायल की लकड़ी के अवैध 24 स्लीपर लेकर जा रहा था। इस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए फोर व्हीलर से अवैध 24 काइल की लकड़ी के स्लीपर बरामद किए गए। आरोपी की शिनाख्त खेमचंद पुत्र दयाराम गांव धवेड तहसील बालीचौकी जिला मंडी के तौर पर हुई है मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद ने की है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी