शिमला, : यूको बैंक ने अपने कारोबार की दिसम्बर तिमाही के वित्ती परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिये। बैंक के परिणाम घोषित होने पर अंचल प्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी ने बताया कि बैंक ने इस तिमाही में 653 करोड़ का लाभ कमाया है जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 110.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है । इसके साथ ही बैंक का कुल व्यवसाय 394229 करोड़ पहुंच गया जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 14.49 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। इसके साथ ही बैंक के कुल एन पी ए पिछले वर्ष 2.81प्रतिशत के मुकाबले घट कर 1.66 प्रतिशत रह गये।


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग