शिमला।जिले में आत्महत्या के मामले थम नही रहे है।आए दिन युवायों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामले में एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया हैं। उत्तर प्रदेश का रहने वाले ये युवक काफी समय से डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि इसकी प्रेमिका ने कहीं दूसरी जगह शादी कर ली थी, इस वजह से वह परेशान था। बीती रात को इसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी उम्र करीब 23 साल बताई जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल तहसील गोपामायु जिला हरदोई यूपी के तौर पर हुई है। वह काफी समय से छाेटा शिमला में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक प्रेमिका के विवाह के चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।
छोटा शिमला में किराए के कमरे में रह रहे इस युवक ने रस्सी को कमरे की सिलिंग में बनी कुंडी से बांधा और गले में डालकर सुसाइड कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं। मृतक के परिजनाें से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह