शिमला। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दिल्ली में बैठक शुरू हो गयी है। उम्मीदवारों के टिकट को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। 20 तक लिस्ट भी जारी कर दी जायेगी। दिल्ली में हो रही बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूदभाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह