October 24, 2026

केंद्र सरकार ने गिरिपार क्षेत्र को दिया जनजातीय दर्जा इलाके के तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ भाजपा हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले- भाजपा जो बोलती है, करके दिखाती है

Featured Video Play Icon

शिमला। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पांच राज्यों की 14 जातियों को जनजातियों घोषित करने की मंजूरी दे दी. इन 14 जातियों में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की 154 पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया गया है.
हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोगों को पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड के लोगों के समान अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करने की चिर लम्बित मांग को पूरा किया है क्योंकि इन क्षेत्रों की संस्कृति और भौगोलिक स्थिति एक-दूसरे से मिलती-जुलती है. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से सिरमौर जिले की तीन लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी. हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, वह वादा पूरा करके दिखाती है.
वहीं, केंद्रीय हाटी समिति के मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा ने कहा कि साल 1967 से लंबित मांग सरकार ने पूरी कर दी है. उन्होंने यह मांग पूरी करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया. डॉ. रमेश सिंगटा ने कहा कि इससे ट्रांसगिरी क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति कुछ लोग भ्रमित हैं, लेकिन उन्हें भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है. सभी लोग मिल जुलकर इलाके के विकास के लिए काम करेंगे.

About Author

You may have missed