शिमला: शहर के संजौली में स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि संजौली शहर में भाजपा सरकार के शासनकाल में अवैध निर्माण धड्डले से हो रहा है, जिस पर नगर निगम प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है और दोषियों पर कोई कारवाई नहीं हो रही है, जिस पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, वहीं अवैध निर्माण करने वालों के हौंसले बुलंद हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण जिस गति से हो रहा है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि इसमें नगर निगम व सरकार की मिलीभगत है।
स्थानीय जनता ने कहा कि अगर यह अवैध निर्माण बंद नहीं होता तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे, ताकि ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जा सके।
शहर में हो रहा अवैध निर्माण ,नगर निगम व प्रशासन खामोश


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद