शिमला विश्व धरोहर शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर दोपहर के समय एक रेल पटरी से उतर गई। इसमें 5 यात्री सवार थे जो सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक रेल कार तारादेवी शोघी के बीच पटरी से उतर गई। रेल मोटर नंबर 72451 अनियंत्रित होकर अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद कालका-शिमला के बीच ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद हो गया है।
शिमला रेलवे स्टेशन ऑफिसर प्रिंस सेठी का कहना है कि रेलवे रेल मोटर अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई। इसमें किसी को चोट नहीं आई है सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर रेल का संचालन बंद किया गया है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही जल्द शुरू कर दी जाएगी इसकी प्रक्रिया चली हुई है।
गौर नहीं की शिमला कालका ट्रैक हेरिटेज ट्रैक हैं। यहां पर ट्रेनों की आवाजाही होती है,वही रेल मोटर भी स्पेशल बुकिंग पर चलती है। इसमें अधिकतर पर्यटक ही सफर करते हैं।
शिमला रेलवे ट्रैक पर तारा देवी शोघी के बीच रेल कार पटरी से उतरी ,बड़ा हादसा टला

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह