शहर में 14 साल की नाबालिक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि नाबालिक को कोई अज्ञात व्यक्ति किडनैप करके ले गया है। सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों की ओर से करवाई गई है। अपनी पहचान गुप्त रखते हुए परिजनों ने शिकायत दी है कि बीते 28 जून को नाबालिक लड़की अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गई। लेकिन वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। उन्होंने ने संभावित जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि लड़की को कोई अज्ञात अगवा करके ले गया है। ऐसे में परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि लापता लड़की को जल्द से जल्द ढूंढने में मदद करें।
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने सदर थाना में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के थानों में भी सूचित कर दिया गया है। यही नहीं पुलिस आज इस मामले में परिजनों के पड़ोसियों और उक्त लापता नाबालिक के दोस्तों से भी पूछताछ कर सकती है।
डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा का कहना है कि लड़की की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर जवानों को भेज दिया है। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस हर रिकॉर्ड को बारीकी से जांच रही है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन जारी है।
शहर से 14 साल की नाबालिक लड़की लापता,जांच में जुटी पुलिस


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी