शिमला। जिला रोहड़ू के समोली में शादी समारोह से वापिस अपने गाँव भोलाड लौट रहे चार लोग हादसे का शिकार हो गए । बताया जा रहा है कि भोलाड निवासी देविंद्र अपने तीन साथियों के साथ अपनी टाटा पंच गाडी से वापिस गाँव लौट रहा था। लेकिन देर रात को गाडी छुपाडी गांव के करीब पगडंडी से गिर गई । बुधवार देर रात को हुए इस हादसे का पता वीरवार सुबह कब चला जब घास लेने खेत जा रही गांव की एक महिला की नज़र दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी पर पड़ी । जिसके बाद उसने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी । ग्रामीणों मौके पर पंहुचे तो हादसे का शिकार हुए चारों लोग मृत पाए गए । मरने वालों के नाम भोलाड गाँव निवासी 48 वर्षीय देविंदर 35 वर्षीय त्रिलोक उर्फ़ बब्बू अट्ठाईस वर्षीय आशी व 35 वर्षीय कुलदीप उर्फ़ नीटू बताए जा रहे हैं । हादसे की सूचना मिलते ही भोलाड गाँव में मातम पसर गया है। DSP रोहड़ू चमन लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस का दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है|उन्होंने बताया कि शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले की छानबीन शुरू की जाएगी|
शिमला के रोहड़ू में कार गिरी, 4 लोगों की मौत।भोलाड गाँव में मातम।


More Stories
इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन
शिपकी ला पहुंची किन्नौर और पंजाब के विद्यार्थियों की राखियां, जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज