शिमला।
जिले में आगजनी के मामले बढ़ते जा रहे हैं आए दिन आगजनी से लाखों का नुकसान हो रहा है शिमला शहर में 2 दिन से जहां जंगलों में आग लगी हुई थी वही मंगलवार रात ढली एचआरटीसी ट्रांसपोर्ट में आग लग गई जिसके कारण एक बस जल गई वही गोदाम में भी आग लग गई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 9:30 बजे शाम एचआरटीसी वर्कशॉप ढली में खड़ी एक एचआर- टीसी की बस को आग लग गई।आग की सूचना मिलने पर माल रोड शिमला तथा छोटा शिमला से एक-एक फायर टेंडर मौके के लिए चले गए हैं जो मौके पर पहुंचकर आग बुझा रहे हैं। आग से बस पूरी तरह जल चुकी है। वर्कशॉप के अंदर टायर का गोदाम है। टायर के गोदाम में भी आग लग चुकी है।फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तथा पुलिस के कर्मचारी आग बुझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता नही लगा है बस जलने उसकिं बैटरी फटने से जोरदार धमाका हुआ जिससे अफरातफरी मच गई। लोग वहां इक्कठे हो कर आग बुझाने लगे
जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुस्टि की है

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।