आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में हुई है नाम मात्र की बढ़ोतरी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने हाल ही में सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में नाममात्र की बढ़ोतरी की गई है। जबकि पहले आउटसोर्स कर्मचारी के लिए पॉलिसी बनाने की बात की गई थी। महासचिव रूप दास का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ सरकार ने नाइंसाफी की है। अगर वेतन में वृद्धि करनी ही थी तो अच्छे ढंग से की जाती। ऐसे में इस महंगाई के दौर में कर्मचारियों का घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है।
आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में हुई है नाम मात्र की बढ़ोतरी


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India