शिमला। जिला पुलिस नाके के दौरान अवैध रूप से धंधा करने वालो पर भी शिकंजा कस रही है। शिमला पुलिस ना केवल नशेड़ियों ओर चोरो को पकड़ रही है बल्कि अब ऐसे लोगो पर भी नजर रख रही है जो चोरी छिपे अवैध धंधा करने में लगे है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने रोहडू में नाका के दौरान चेकिंग करने पर दो लोगो से लाखों रुपय व सोने चांदी के आभूषण पकड़े है और साथ मे दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर को जब रोहडू मे पुलिस गश्त पर थी तो उसे सूचना मिली की 2 ब्यक्ति अवैध रूप से सोने चांदी के आभूषण ले जा रहे है।
पुलिस की टीम ने एसआईयू ओर पीओ सेल के साथ मिलकर जब मेहंदली में नाका लगा कर दो ब्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके पास से 6 लाख 20 हजार रुपय नगद 269.3 ग्राम सोने के आभूषण,1.61 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हुए ये दोनों रोहडू से शिमला आ रहे थे। पुलिस ने कराधान विभाग को सूचित किया ।विभाग ने 73,588 रुपय जुर्माना लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी डॉ मोनिका ने बताया कि उन्हें सूचना।मिली थी की 2 लोग अवैध रूप से सोने चांदी आभूषण के साथ नगदी बरामद किए है जो बिना बिल के थे।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी