शिमला। कांग्रेस् की राष्टीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के बाद अब पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिमला पहुच चुके है। राहुल गांधी का काफिला करीब तीन बजे शिमला पहुचा ओर वे सीधे छराबड़ा में बहन प्रियंका वाड्रा के अश्याने में पहुचे।
प्रियंका वाड्रा शनिवार को ही अपने परिवार के साथ शिमला पहुची थी वही आज सुबह सोनिया गांधी जहा शिमला पहुची वही राहुल गांधी भी आ चुके है। पूरा गांधी परिवार दो दिनों तक शिमला में रुकेगा । इस दौरान किसी भी कांग्रेस नेता से गांधी परिवार नही मिलेगा । प्रियंका के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी अश्याने के आसपास नही जाने दिया जा रहा है। गांधी परिवार हर साल यहां ससकून के पल बताने आते रहे है।
इससे पहले जून 2021 को प्रियंका शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं। वे मार्च 2021 में भी यहां आई थीं। बता दें कि प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में स्थित है। छराबड़ा एक टूरिस्ट प्लेस है।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India