शिमला:राजधानी में एक व्यक्ति को किडनैप कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यक्ति मंदिर कुमार का आरोप है कि उसका एक व्यक्ति के साथ पुराना लेनदेन चल रहा है। उस व्यक्ति ने उसे कॉल कर संजौली बुलाया। वहां पर चार के करीब लोगों ने उसे उठाकर शोघी पहुंचाया। जहां किसी के कमरे में ले जाकर मारपीट की और बाद में आई.जी.एम.सी. नाले के पास छोड़ दिया। पीडि़त व्यक्ति का आरोप है कि उसने बड़े मुश्किल से इन युवकों से जान बचाई है। व्यक्ति ने बताया कि जब वह होश में आया तो तभी पुलिस को ढली थाना में शिकायत दी। यह चारों युवक शिमला में रहते है। पुलिस ने थाना ढली के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने चारों युवकों को ढुंढने के लिए तफतीश शुरू कर दी है। यह युवक शिमला ही है या फिर बाहर चले गए है, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही युवकों का पता लगाया जाएगा। मामले के पीछे असली क्या कारण है। इसका पता तो युवकों से पूछताछ करने के बाद ही चल पाएगा। मंदिर नामक पीडि़त व्यक्ति ढली में रहता है। बताया जा रहा है कि उसे गाड़ी के माध्यम से शोघी ले गए थे। पुलिस युवकों को ढुंढने के लिए अब सी.सी.टी.वी. फुटेज का भी सहारा ले सकती है। यह मामला 10 अगस्त को सामने आया है। 11 अगस्त को पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस बीते दिन से ही युवकों को ढुंढने के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 365, 342, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
राजधानी में युवक किडनैप कर पीटा ,मामला दर्ज


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी