, शिमला :हिमाचल की महिला पुलिस किसी से भी किसी भी अपराध को।सुलझाने में सक्षम है । इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। कि हिमाचल की एक।महिला एस एच ओ को दिल्ली से होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया गया है यह एसएचओ किरण बाला हमीरपुर थाने में तैनात है इस महिला दबंग अफसर ने कई आपराधिक मामला है सुलझाए हैं उन महिलाओं को अपराधियों से बचाने में अहम भूमिका निभाई है इस महिला अफसर ने अपने काम का लोहा देशभर में बनवाया है
इस महिला अफसर को होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया गया है।
ऊना में दुष्कर्म के एक ऐसे संगीन मामले। को सुलझाया, जिसकी जीरो एफआइआइ दिल्ली में दर्ज हुई। यह केस प्रदेश पुलिस के लिए अंधेरे में तीर चलाने जैसा था। लेकिन जैसे ही यह केस महिला अधिकारी को सौंपा गया, जांच में उम्मीद की किरण जागने लगी।
यह मामला 2019 का है। तब किरण ऊना महिला थाने की एसएचओ थीं। दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि हिमाचल की एक ऐसी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह अब अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रदेश पुलिस के आला अफसरों ने केस की जांच का जिम्मा इसी तेजतर्रार महिला को सौंपा। पहले पीड़िता के बयान कलमबद्व किए। वह घटना के बारे में अच्छे तरीके से नहीं बता रही थी। मौका ए वारदात भी कहीं और का दिखाया। यह साक्ष्यों से मेल नहीं खा रहा था। आरोपित का नाम नहीं बता रही थी और न ही इसका कोई पता मालूम था। खैर पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान करवाए। इसके बाद केस सुलझाने के लिए दिमाग खपाया गया। व्यक्तित्व की मनोवैज्ञानिक शक्ति का प्रयोग किया गया। तकनीक का सहारा लिया। स्वजनों की डिटेल कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाली। इसमें एक व्यक्ति ऐसा निकला जो पीड़िता से बात करता रहता था।
पुलिस उस तक पहुंची। डीएनए प्रोफाईल करवाया। इस तरह वैज्ञानिक तरीक से आरोपित की पहचान हो गई। उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया। इस केस की जांच को गृह मंत्रालय ने भी सराहा है, तभी उसे जांच कार्य में दक्षता के लिए बड़ा सम्मान मिला है।
किरण बाला ऊना जिले की रहने वाली हैं। वह 2011 में पुलिस सेवाओं में आईं। सब इंस्पेक्टर के पद पर पहली तैनाती धर्मशाला थाने में हुई। पांवटा थाने में सेवाएं दी। इसके बाद कांगड़ा महिला थाने की एसएचओ रहीं। कई संगीन मामलों की सफलतापूर्वक जांच की।
एसपी कानून व्यवस्था एवं प्रवक्ता राज्य पुलिस भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि
हिमाचल पुलिस के हिस्से एक ही अवार्ड आया है, वह अवार्ड किरणबाला को मिला है। महिला एसएचओ ने कई संगीन मामले।सुलझाए है।
More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह