शिमला। विधानसभा के इतिहास में पहली बार महिला पुलिस कर्मियाें ने सीएम काे गाॅर्ड अाफ अाॅर्नर दिया। इससे पहले पुरूष पुलिस कर्मी ही गाॅर्ड अाॅफ अाॅनर देते थे। साेमवार से विधानसभा का माॅनसून सत्र शुरू हुअा। इस दाैरान जैसे ही सीएम जयराम ठाकुर सुबह विधानसभा गेट पर पहुंचें महिला पुलिस कर्मी की 10 सदस्यीय टीम ने उन्हें गाॅर्ड अाॅफ अाॅनर दिया। इस दाैरान डीजीपी संजय कुंडू भी माैजूद रहे। यहां पर माैजूद लाेगाें ने इस एेतिहासिक क्षण काे अपने माेबाइल कैंमराें में भी कैद किया।
गोरतलब है कि प्रदेश पुलिस महिलाओ को आगे लाने के लिए काम कर रही है। डीजीपी संजय कुंडु ने महिला पुलिस को आगे लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन कर रही है।
डीजीपी ने महिला को शशक्त करने के लिए वीरांगना ऑन वील कार्यक्रम भी शुरू किया है जिसमे प्रदेश के सभी थानों में एक महिला पुलिस स्कूटी पर तैनात रहेगी और किसी भीआपात स्थिति में महिला को हेल्प करने के लिए तैयार रहेगी।
इसी कड़ी में सोमबार को जब विधानसभा के लिए सीएम जयराम विधानसभा परिसर में पहुचे उन्हें महिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे वहां मौजूद महिला पुलिस को गर्व महसूस हुआ ।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या