शिमला। बीज कम्पनियों द्वारा किसानों को नकली बीज बेचने के खिलाफ किसान सभा ने मशोबरा में मंगलवार को ज़ोरदार प्रदर्शन किया और खण्ड विकास अधिकारी के।माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद बीडीओ मशोबरा अंकित शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर अपनी टिप्पणी लगाकर मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे और कृषि विभाग से बात करके किसानों को राहत देने की संभावनाएं भी तलाशेंगे। वहीं किसान सभा का प्रतिनिधिमण्डल कृषि प्रसार अधिकारी (एईओ) से भी मिला और समस्या से अवगत करवाया।
किसान सभा अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ने कहा कि बीज कम्पनियों ने किसानों को नकली बीज बेच कर किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। सोलन और शिमला में हज़ारों किसानों की टमाटर और गोभी की फसलें बर्बाद हो गई है।
टमाटर में रॉक स्टार कम्पनी और गोभी में सिंजेन्टा कम्पनी ने किसानों बेचे नकली बीज
टमाटर में रॉक स्टार कम्पनी और गोभी में सिंजेन्टा कम्पनी ने किसानों को ऐसे बीज बेचे जिसमें सोलन जिला में बेढंगे आकार के टमाटर पैदा हो रहे हैं वहीं मशोबरा और ठियोग खण्ड की कई पंचायतों में फूलगोभी की फसल भी रंग-बिरंगे आकार में उगी है।
सरकार कम्पनियों पर करे सख्त कार्रवाई
डॉ. तँवर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बीज कम्पनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और कम्पनियों से किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम दिलवाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उक्त कम्पनियां किसानों को उनकी बर्बाद फसल का दाम वापस नहीं करती तो किसान भविष्य में इन कम्पनियों को प्रदेश के अन्दर घुसने नहीं देंगे।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी