शिमला।पुलिस प्रशासन द्वारा जागृति अभियान को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन कैथू में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मोहित चावला पुलिस अधिक्षक शिमला व विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक शहर शिमला ने जिला के विभिन्न थानों व चौकियों से आए सी.एल.ओ. को जागृति अभियान को घर घर तक पहुंचाने व अधिक से अधिक महिलाओं को इस कार्यक्रम से जोडऩे के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक के दौरान जागृति अभियान के तहत प्रशंसनीय काम करने के लिए महिला आरक्षी ब्रिन्दा व आरक्षी कपिल देव पुलिस थाना रोहडू को पुलिस अधिक्षक मोहित चावला द्वारा प्रंशसा पत्र भी दिए गए।
शिमला पुलिस समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए जागृति अभियान को और अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ाने के लिए वचबद्ध है। जिला शिमला पुलिस द्वारा जनवरी 2021 में जागृति अभियान नारी है शक्ति है की शुरूआत की गई थी। इस अभियान क उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं व युवतियों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी अधिकारों, केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नबंरों, सहायता एमस इत्यादि के बारे में जागरूक करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक थाना व पुलिस चौकी स्तर पर सी.एल.ओ. को नियुक्त किया गया है। जो अपने अपने थाना के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर रहे है। जागृति अभियान के अंतर्गत शिमला पुलिस के द्वारा कोविड़-19 की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी अभी तक 34,968 महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा चुका है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी