शिमला: जिले में बरसात के समय गाड़ी में सफर करना चुनोती भरा रहता है इसका कारण सड़को की खराब हालत है। बरसात में सड़क दुर्घटना बढ़ जाती है ।आये दिन सड़क हादसे सामने आ रहे है ।
ताजा मामले में ढली थाना के अंतर्गत पीरन में एक पिकअप के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढली थाने को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि खालटू रोड पीरन में एक पिकअप गिर गयी है। पुलिस ने मौके पर जा कर देखा तो एक पिकअप नंबर एचपी 16-1947 खाई में गिर गयी है जिसमे एक ब्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की जांच के उसकी पहचान संजय दत्त सिरमौर निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त