शिमला.जिले मे बरसात मे सडक हादसे बढ़ने लगे हैं आए दिन सडक हादसों मे मासूम लोगो कि जान जा रही है. ताज़ा मामले मे
शिमला जिला के उप मंडल रोडू के चिरगांव समीप मंगलवार रात एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी अनियंतित हो कर पब्बर नदी मे. गिर गई। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार
घटना मंगलवार देर रात को हुई। चार युवक रोडू के स्थानीय लैला मेला से वापस घर की तरफ लौट रहे थे। जब गाड़ी लंबा खाटल के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी बब्बर नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हुआ है। स्थानीय लोगो नें घटना कि सूचना पुलिस को दी
मोके पर पुलिस नें पहुंच कर देखा कि 3 लोगों कि मोके पर ही मौत हो गयी हैं एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया.
दुर्घटना में मृतकों की पहचान मुंछाडा निवासी विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर, हिमांशु पुत्र सुधीर और ढाक गांव निवासी अभय खंदीयाण पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। मुंछाडा निवासी हर्ष चौहान पुत्र राजकुमार सुरक्षित है। एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त