शिमला:मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह क्षेत्र में विगत दिन आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित स्थल का भी दौरा किया तथा वे बोह क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मिले। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी सरकार मकान बनाने के लिए हर संभव सहयोग देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है तथा लापता लोगों को ढंूढने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के उपायुक्त राम कुमार गौतम से भी दूरभाष पर बातचीत की तथा गत सायं पांवटा उपमंडल में बांगरन गांव के डोरियोंवाला के पास टापू में गत दिन गिरी नदी में फंसे लोगों को एन.डी.आर.एफ तथा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकालने के के बारे में भी जानकारी ली।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी