करसोग। करसोग ग्राम पंचायत के 7 बार के प्रधान व प्रेस क्लब करसोग के उपाध्यक्ष धर्मवीर गौतम के पिता हीरा लाल गौतम का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनका निधन सुन्दर नगर स्थित एक निजी हस्पताल में उपचार के दौरान ह्रदय गति रुक जाने के कारण हुआ । हीरा लाल गौतम पूर्व में ग्राम पंचायत करसोग में 7 बार प्रधान पद व एक बार उपप्रधान के पद पर रहे । करसोग नगर पंचायत बनने के बाद वह ग्राम पंचायत भडारनु के उपप्रधान चुने गए । वह अपनी ईमानदार छवि के कारण करसोग की जनता के दिलों में राज करते थे । जो कि 7 बार प्रधान व उपप्रधान के रूप में एक उदाहरण थे। हीरा लाल गौतम एक वर्षित व्यवसायी भी थे । करसोग कांग्रेस में काफी लंबे समय तक नेता के रुप में कार्य करते रहे । उनकी ईमानदारी के कारण जनता ने इनके बड़े पुत्र दलीप कुमार को वर्तमान में ग्राम पंचायत भडारणु निर्विरोध प्रधान के रूप में चुने गए हैं। करसोग प्रेस क्लब ने हीरा लाल गौतम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पत्रकारों ने जताया शोक:
पत्रकार रश्मिराज भारद्वाज, दिनेश कुमार, लकी वर्मा, कुलभूषण वर्मा, राज सोनी व निक्काराम शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट