Himachal Police Recovered Chitta, सुंदरनगर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 39.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल के लिए नाका लगाया हुआ था। बिलासपुर की तरफ से आई कार को जांच के लिए रोका गया। आरोपितों की पहचान राकेश कुमार निवासी रामनगर मंडी, नेता सिंह निवासी ढलवाणी डाकघर लागधार तहसील कोटली व रामदेव निवासी रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।


More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक