October 24, 2026

टूटीकंडी-खलीनी बाईपास सड़क पर भू स्खलन,यातायात ठप

Featured Video Play Icon

शिमला।टूटीकंडी-खलीनी बाईपास सड़क पर लालपानी के पास भूस्खलन होने के चलते कारण सड़क बंद हो गई है। फिलहाल यातायात सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया है। फिलहाल बाईपास में लंबा जाम लगा हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी है। शिमला में हो रही लगातार बरसात से सितंबर माह में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में शिमला और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसे जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है, वही लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टूटीकंडी बाईपास पर भूस्खलन होने से शुक्रवार सुबह यहां पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। यह एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए यहां पहुंची थी, लेकिन भूस्खलन होने के कारण काफी देर तक यहां पर फंसी रही। हालांकि, पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस को यहां से निकाला। फिलहाल कुफरी शिमला को जाने वाले इस मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है और लोगों को ओल्ड बस स्टैंड होकर जाना पड़ रहा है। इन दिनों सेब सीजन होने के कारण अधिकतर वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन अब लैंडस्लाइड होने से वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ गई है।
डीसी शिमला आदित्य नेगी का कहना है कि फील्ड में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग को खोलने के लिए जल्द से जल्द प्रयास करें। मूसलाधार बारिश के कारण जिला में कुछ जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है। ऐसे में लोगों को ऐसी जगह पर जाने से बचना चाहिए जहां पर लैंडस्लाइड होने की संभावना ज्यादा रहती है।

About Author

You may have missed